आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट

Banking Complaints banner Banking Complaints banner

अवलोकन

इन-बिल्ट हेल्थ इंश्योरेंस के साथ एफ़डी प्रोडक्ट की शुरुआत – आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट

बैंक ने “आरोग्य फ़िक्स्ड डिपॉज़िट” नाम से एक अनोखा टर्म डिपॉज़िट उत्पाद पेश किया है, जो ग्राहकों को बिना कोई प्रीमियम चुकाए इन-बिल्ट स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है. इस उत्पाद के अंतर्गत मिलने वाले बीमा कवर का प्रबंधन हमारे चयनित बीमा साझेदार द्वारा किया जाएगा. यह विशेष उत्पाद पारंपरिक बचत से आगे बढ़कर इस बात को स्वीकार करता है कि अच्छा स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिरता एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं. “आरोग्य फ़िक्स्ड डिपॉज़िट” पेश करके बैंक ने एक बार फिर यह सुनिश्चित किया है कि बिना किसी अतिरिक्त लागत के हम अपने ग्राहकों की जमा राशि को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध हैं.

आरोग्य एफ.डी. की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
विवरण उत्पाद की विशेषताएँ
नाम आरोग्य फ़िक्स्ड डिपॉज़िट
पात्रता कोई भी निवासी व्यक्ति संयुक्त रूप से या एकल रूप से (आरोग्य योजना के अंतर्गत केवल प्राथमिक खाता धारक को ही कवरेज प्रदान किया जाएगा).
एनआरआई, वरिष्ठ नागरिकों, हिन्दू अविभाजित परिवार और अवयस्कों के लिए अनुमत नहीं है.
प्रोपराइटर, निगम, ट्रस्ट, सोसायटी, कंपनी, एसोसिएशन आदि जैसे गैर व्यक्तिगत खाताधारकों के लिए अनुमत नहीं है.
न्यूनतम/ अधिकतम राशि ₹. 7.50 लाख (स्थिर )
न्यूनतम/ अधिकतम अवधि 370 दिन (स्थिर विशेष बकेट)
आयु (वर्ष) 18 वर्ष से 58 वर्ष 11 माह
लागू ब्याज दर एल्को द्वारा समय समय पर लिए गए निर्णयों के अनुसार
स्वास्थ्य बीमा कवर (बीमा भागीदार द्वारा प्रदान किया जाएगा)
इन पेशेंट अस्पताल उपचार के लिए ₹15.00 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर, जिसमें ग्राहक द्वारा पहले ₹2.00 लाख की डिडक्टिबल राशि वहन करनी होगी. (ग्राहक को अस्पताल व्यय के पहले ₹2.00 लाख डिडक्टिबल राशि के रूप में स्वयं वहन करने होंगे. बीमा कवर केवल उन्हीं योग्य व्ययों पर लागू होगा जो पॉलिसी वर्ष में ₹2.00 लाख से अधिक हों).
प्रीमियम भुगतान भुगतान बैंक द्वारा किया जाएगा.
समय से पहले बंद करना वर्तमान नीति के अनुसार अनुमत है. तथापि, यदि समय से पूर्व बंद किया जाता है, तो स्वास्थ्य बीमा कवरेज तत्काल समाप्त कर दिया जाएगा.
समय से पहले बंद करने का दंड वर्तमान नीति के अनुसार अनुमत.
स्वतः नवीनीकरण इस उत्पाद के अंतर्गत स्वतः नवीनीकरण की अनुमति नहीं है.

* विस्तृत निबंधन एवं शर्तों के लिए कृपया आईडीबीआई बैंक की नज़दीकी शाखा से संपर्क करें