आई- एमएसएमई एक्सप्रेस
अवलोकन
आई- एमएसएमई एक्सप्रेस उत्पाद एक प्रमुख प्रौद्योगिकीय उन्नति लॉन्च की गई है और बैंक द्वारा एमएसएमई ऋण प्रस्तावों को मैन्युअल मध्यक्षेप के बिना डिजिटल माध्यमों से प्रयोग किया जाएगा. ऋणों का प्रत्यक्ष प्रसंस्करण विभिन्न चरणों में तय किया गया है अर्थात सिद्धनाततः अनुमोदन स्तर, मंजूरी स्तर और ऋणों का संवितरण (संपूर्ण डिजिटलीकरण).
बैंक ने आई- एमएसएमई एक्सप्रेस के डिजिटल यात्रा (रु. 1 लाख से 25 लाख तक की ऋण राशि) अंतर्गत जीएसटी पंजीकृत ग्राहकों के लिए पूर्णतः डिजिटल प्लैटफ़ार्म की शुरुआत की है. यह प्लैटफ़ार्म बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए स्वयं सेवा माध्यम से मोबाइल और वेब एप्लिकेशन से रु. 1 लाख से अधिक और रु. 25 लाख तक की ऋण राशि प्राप्त करने में सक्षम बनाता है.
आई- एमएसएमई एक्सप्रेस को एमएसएमई द्वारा अपने जीएसटी पंजीकरण और लेनदेन डेटा का लाभ उठाकर ऋण तक त्वरित और सरल एक्सेस प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है.
विशेषताएं
| मंजूरी प्रक्रिया | यह संपूर्ण रूप से डिजिटल प्रक्रिया होगी |
| प्रतिभूति | शून्य |
| लक्षित ग्राहक | सभी संभाव्य और मौजूदा एमएसएमई ग्राहक |
| प्रस्तावित सुविधा | नकदी ऋण |
| राशि | न्यूनतम: रु 1 लाख अधिकतम: रु. 25 लाख |
| अवधि | 12 माह |
लाभ
आई- एमएसएमई एक्सप्रेस एक पहल है जिसे एमएसएमई द्वारा अपने जीएसटी पंजीकरण और लेनदेन डेटा का लाभ उठाकर ऋण तक त्वरित और सरल एक्सेस प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है.
आवश्यक दस्तावेज़
पीडीएफ़ फॉर्मेट में न्यूनतम 1 समाप्त वर्ष का कारोबार खाता विवरण(अन्य बैंक खाते के लिए).
कृपया दाखिल जीएसटी रिटर्न से संबंधित बैंक खाता विवरण अपलोड करें.
जीएसटी और आईटीआर विवरण.
प्रवर्तक का पैन एवं आधार.
संबंधित संस्था/ सहयोगी का कारोबारी पैन.
कारोबार का उद्यम पंजीकरण संख्या.
आवेदन कैसे करें
1
कारोबार पैन अथवा मौजूदा आईडीबीआई बैंक खाता संख्या के साथ आवेदन करें, नवीनतम आईटीआर अपलोड करें, और जीएसटीएन सहमति से जीएसटी विवरण प्रदान करें.
2
सिस्टम पहचान, आय और कारोबार राजस्व को स्वतः सत्यापन करता है.
3
ऋण पात्रता स्वचालित प्रसंस्करण से एक्सेस किया जाता है.
4
मूल्यांकन के आधार पर आवेदन अनुमोदित अथवा निरस्त की जाती है.
नोडल शिकायत निवारण
आईडीबीआई बैंक उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. आई- एमएसएमई उत्पाद से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए, कृपया हमारे नोडल शिकायत निवारण अधिकारी से संपर्क करें:
नाम: श्री दीपक भास्कर शेजवल
पदनाम: डीजीएम
- संपर्क नंबर:
- ईमेल deepak.shejwal@idbi.co.in
- पता आईडीबीआई टावर्स, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर कॉम्प्लेक्स, कफ परेड, कोलाबा, मुंबई पिन :400005
शिकायतों को आगे बढ़ाने के लिए, ग्राहक भारतीय रिज़र्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना के अनुसार बैंकिंग लोकपाल से भी संपर्क कर सकते हैं।
वित्तीय संस्थाओं को सत्यापित करने और किसी भी घोटाले की रिपोर्ट करने या उन्हें ट्रैक करने के लिए कृपया https://sachet.rbi.org.in/ पर जाएं।
एलएसपी (ऋण सेवा प्रदाता)
वर्तमान एलएसपी Score Me है।
डेटा नीति अद्यतन
आईडीबीआई बैंक आपके डेटा की गोपनीयता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी डेटा नीति इसकी रूपरेखा देती है कि हम आपकी जानकारी कैसे एकत्र, उपयोग एवं इनकी सुरक्षा करते हैं।
- हम आपके ऋण आवेदन को संसाधित करने और संबंधित सेवाएँ प्रदान करने के लिए आवश्यक डेटा एकत्र करते हैं।
- हम आपकी ऋण पात्रता का आकलन करने, आपके ऋण खाते का प्रबंधन करने और नियामक आवश्यकताओं का अनुपालन करने के लिए आपके डेटा का उपयोग करते हैं।
- हम आपके डेटा को अनधिकृत पहुँच और प्रकटीकरण से बचाने के लिए मज़बूत सुरक्षा उपाय लागू करते हैं।
- हम आपकी सहमति से या कानून द्वारा आवश्यक होने पर, क्रेडिट ब्यूरो या नियामक प्राधिकरण जैसे विशिष्ट उद्देश्यों के लिए अधिकृत अन्य पक्षों के साथ डेटा साझा कर सकते हैं।
- विस्तृत जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हमारे पूर्ण डेटा नीति दस्तावेज़ को देखें।
गोपनीयता नीति
आईडीबीआई बैंक की गोपनीयता नीति आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का विवरण देती है।
- हम केवल वैध कारोबारी उद्देश्यों के लिए व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं।
- हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को संरक्षित रखने के लिए सख्त गोपनीयता की नीति अपनाते हैं।
- हम आपको आपकी व्यक्तिगत जानकारी के संग्रह और उपयोग के संबंध में विकल्प प्रदान करते हैं।
- हम सभी लागू गोपनीयता कानूनों और नियमों का पालन करते हैं।
- विस्तृत जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हमारे पूर्ण गोपनीयता नीति दस्तावेज़ को देखें।
अस्वीकरण
- ऋण स्वीकृति आईडीबीआई बैंक की ऋण नीतियों एवं विवेकाधिकार के अधीन है।
- नियम एवं शर्तें लागू होंगी।
- ब्याज दरें परिवर्तन के अधीन हैं।
- प्रदान की गई जानकारी परिवर्तन के अधीन है। कृपया आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे अद्यतित जानकारी देखें।