रुपे क्लासिक एनसीएमसी कार्ड

RuPay Classic NCMC banner RuPay Classic NCMC banner

रुपे क्लासिक एनसीएमसी कार्ड

कार्ड के बारे में

  • बस संपर्क रहित बिक्री केंद्र (पीओएस) पर कार्ड को वेव/टैप करें और 5000/- रुपए तक की खरीदारी के लिए बिना पिन डाले भुगतान करें.
  • एक दिन में 25,000 रुपए की नकद आहरण की सीमा और बिक्री केंद्र (पीओएस) पर 50,000/- रुपए की खरीद सीमा.
  • एनसीएमसी कार्ड ₹500 तक के छोटे ऑफलाइन लेन-देन को सपोर्ट करता है.
विशेषताएं

नकदी की आहरण सीमा 25,000 रुपए और बिक्री केंद्र (पीओएस) पर एक दिन में 50,000 रुपए की ख़रीदारी.

सीमाएं प्रति दिन/प्रति कार्ड हैं और ग्राहक के खाते में उपलब्ध शेष राशि के अधीन हैं.

क्लासिक डैबिट कार्ड का उपयोग भारत और विदेशों दोनों में व्यापारिक स्थानों पर खरीदारी करने और एटीएम से स्थानीय मुद्रा निकालने के लिए किया जा सकता है. ग्राहक को भारतीय रुपए में डेबिट किया जाता है. सभी लेनदेन भारतीय रुपए में खाता विवरण में परिलक्षित होते हैं और व्यापारी स्थान विवरण कैप्चर किए जाते हैं.

हम अपने डैबिट कार्ड धारकों को छूट प्रदान करने के लिए समय-समय पर विभिन्न व्यापारियों के साथ टाई-अप करते हैं. ग्राहक इन व्यापारिक स्थानों पर गोल्ड डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी करके इस छूट का लाभ उठा सकते हैं.

डैबिट कार्ड का उपयोग ऑनलाइन खरीदारी, हवाई/रेल/मूवी टिकट बुकिंग और यूटिलिटी बिल भुगतान के लिए किया जा सकता है.

अपने कार्ड पर किए गए लेनदेन पर तत्काल एसएमएस अलर्ट प्राप्त करें.

कार्ड के खोने और नकली कार्ड के वजह से होने वाले नुकसान के लिए एक लाख रुपए के बीमा कवर के अतिरिक्त ग्राहकों निम्नलिखित सुरक्षाएं भी प्रदान की जाएगी.

* 1 जुलाई 2013 से प्रभावी, बीमा दावों को स्वीकार करने और आगे की कार्रवाई के लिए; घटना की तारीख से पहले पिछले 3 महीनों में डेबिट कार्ड का उपयोग करते हुए कम से कम 2 खरीद लेनदेन होना चाहिए.

ग्राहकों को प्रत्येक 100 रुपए के खरीद पर एक लॉयल्टी अंक का अभिलाभ मिलेंगा.

# विभिन्न व्यापारियों के लिए लॉयल्टी पॉइंट रिवॉर्ड संरचना के साथ-साथ अलग से लॉयल्टी पॉइंट्स

शुल्क

विवरण प्रभार
निर्गमन शुल्क मुफ्त
वार्षिक शुल्क 220 रुपए + कर
एड-ऑन / अतिरिक्त कार्ड 220 रुपए + कर
प्रतिस्थापना 220 रुपए + कर
रीपिन(भौतिक पिन अनुरोध के मामले में) 50 रुपए + कर

आवेदन कैसे करें

2 आसान चरणों में रुपे क्लासिक एनसीएमसी कार्ड प्राप्त करें

01. संपर्क में रहो

हमारे फोन बैंकिंग नंबरों पर कॉल करें - टोल फ्री -
1800-209-4324

1800-22-1070 (24x7 सेवा)

02. हमारी शाखा पर जाएँ

नजदीकी शाखा पर जाएँ

नजदीकी शाखा का पता लगाएं