रिज़र्व बैंक रिटेल डायरेक्ट योजना

रिज़र्व बैंक रिटेल डायरेक्ट योजना

रिज़र्व बैंक रिटेल डायरेक्ट योजना व्यक्तिगत निवेशकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों (केंद्र सरकार की प्रतिभूतियाँ, राज्य सरकार की प्रतिभूतियाँ, ट्रेजरी बिल तथा सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड) में निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए वन-स्टॉप समाधान है. इस योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत खुदरा निवेशक रिज़र्व बैंक में गिल्ट प्रतिभूति खाता - "रिटेल डायरेक्ट गिल्ट (आरडीजी)" खाता खोल सकते हैं. इस खाते का उपयोग करके खुदरा निवेशक ऑनलाइन पोर्टल –https://rbiretaildirect.org.in के माध्यम से प्राथमिक नीलामी और द्वितीयक बाज़ार दोनों ही सरकारी प्रतिभूतियाँ खरीद और बेच सकते हैं.

  • खुदरा निवेशकों (व्यक्तिगत) को अब रिज़र्व बैंक में "रिटेल डायरेक्ट गिल्ट खाता (आरडीजी)" खोलने और बनाए रखने की सुविधा उपलब्ध है.
  • रिज़र्व बैंक द्वारा योजना के लिए प्रदान की गई ‘ऑनलाइन पोर्टल’ के माध्यम से आरडीजी खाता खोला जा सकता है.
  • खुदरा निवेशक का तात्पर्य सभी व्यक्तिगत (प्राकृतिक व्यक्ति) से है. खुदरा निवेशक योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते हैं तथा यदि उनके पास - भारत में रुपी बचत बैंक खाता; पैन; केवाईसी के लिए कोई ओवीडी (आधिकारिक रूप से वैध दस्तावेज); वैध ईमेल आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर है तो आरडीजी खाता बनाए रख सकते हैं. अनिवासी खुदरा निवेशक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के अंतर्गत सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने के लिए पात्र है.
  • निवेशक केंद्र सरकार की सभी प्रतिभूतियों (ट्रेजरी बिल तथा सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड सहित) तथा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों के प्राथमिक निर्गम में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से सहभागिता कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, वे भारतीय रिज़र्व बैंक के एनडीएस-ओएम प्लेटफॉर्म के माध्यम से द्वितीयक बाजार को भो एक्सेस कर सकते हैं.
  • भारत सरकार के ट्रेजरी बिल (टी-बिल), भारत सरकार की प्रतिभूतियों (जी-सेक) तथा राज्य विकास ऋणों (एसजीएस) में निवेश की न्यूनतम निवेश राशि ₹10,000 है.
  • निवेशक को देय तारीखों पर देय ब्याज राशि / परिपक्वता प्राप्तियाँ स्वतः उनके लिंक्ड बैंक खाते में प्राप्त होंगी.
  • खुदरा निवेशकों के लिए इस योजना के लाभों का विवरण निम्नलिखित हैं:
    1. जी-सेक जोखिम मुक्त हैं (कोई ऋण जोखिम नहीं).
    2. जी-सेक दीर्घावधि के लिए आकर्षक प्रतिफल ऑफर करती हैं.
    3. जी-सेक पूंजीगत लाभ अर्जित करने का अवसर प्रदान करती हैं.
    4. जी-सेक में पर्याप्त चलनिधि है.
    5. जी-सेक पोर्टफोलियो के विविधीकरण में सहायक हैं.
    6. रिटेल डायरेक्ट योजना के अंतर्गत शून्य प्रभार. पेमेंट गेटवे के लिए शुल्क आदि जो लागू हो, पंजीकृत निवेशक द्वारा वहन किए जाएंगे.
  • रिज़र्व बैंक रिटेल डायरेक्ट योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें.
  • आरबीआई रिटेल डायरेक्ट योजना (यूट्यूब वीडियो).
  • आरबीआई रिटेल डायरेक्ट मोबाइल ऐप (यूट्यूब वीडियो).